Chanamurraa

राज्यपाल डेका मिले पीएम मोदी से

  • August 2, 2024
  • 127 Views
Spread the love

रायपुर । छग के राज्यपाल डेका ने पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि पीएम मोदी आज सुबह राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लिया। जिसमें मोदी ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण मंच है जिसमें हमने चर्चा की कि राज्यपाल किस प्रकार विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और समाज की सेवा कर सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित राज्यपालों के त्रिदिवसीय सम्मेलन में राज्यपाल रमेन डेका सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं। समारोह में देश के सभी राज्यों के राज्यपाल उपस्थित थे।


Spread the love