Chanamurraa

ब्रेंकिग : नदी में डूबने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजन सदमें में

  • August 1, 2024
  • 113 Views
Spread the love

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया Umaria जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखरों की मदद से युवक के शव की तलाश की जा रही है। यह पूरी घटना इंदवार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोर अपने साथियों के साथ चितरांव गांव के सोननदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही इंदवार ताना पुलिस, राजस्व अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जबलपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल पर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण भी मौजूद है। फिलहाल प्रशासन की टीम नदी में डूबे किशोर के शव की तलाश में जुटी हुई है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बाढ़ और बांधों के गेट खोले जाने से नदी-नाले उफान पर है। लल्लूराम डॉट कॉम की टीम सभी नागरिकों से अपील करती है कि अधिक वर्षा वाली जगहों पर जाने से बचें। अधिक जलस्तर और बहाव क्षेत्र की तरफ न जाएं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली से भी सावधान रहें। बारिश से बचने के लिए पेड़ की शरण न ली जाए, क्योंकि आकाशीय बिजली पेड़ों पर ज्यादा गिरती है।


Spread the love