Chanamurraa

बैंक जाने से पहले जान लें इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी सूची

  • August 1, 2024
  • 100 Views
Spread the love

नई दिल्ली : आज के इस दौर में हमें पहले की तरह हर एक काम के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जहां पहले पैसे निकालने के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, तो वहीं अब इसकी जगह एटीएम मशीन ने ले ली है। आपको बस अपने डेबिट कार्ड को मशीन में लगाकर प्रोसेस करना है और आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि कई काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए हमें बैंक ही जाना पड़ता है। इसलिए अगर आप अगस्त महीने में किसी काम के लिए बैंक जाने वाले हैं तो पहले ये चेक कर लें कि कहीं उस दिन बैंक की छुट्टी तो नहीं। इसके लिए आप अगली स्लाइड्स में दी हुई अगस्त महीने की बैंक की छुट्टियों की सूची देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अगस्त में कितने दिन और कब-कब आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे…

अगस्त महीने में इतने दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी:-

3 अगस्त – इस दिन केर पूजा के कारण अगरताल में बैंक बंद रहेंगे

4 अगस्त – रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश के बैंक में काम नहीं होगा और यहां छुट्टी रहेगी

8 अगस्त – तेंदोंग लो रम फात की वजह से गंगटोक के बैंकों में छुट्टी रहेगी

10 अगस्त – महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे

11 अगस्त – इस दिन रविवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी

13 अगस्त – देशभक्त दिवस के कारण इंफाल में बैंक बंद रहेंगे

15 अगस्त – इस दिन देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, इसलिए पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा जिसके कारण इस दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी

18 अगस्त – इस दिन पूरे देश के बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा

19 अगस्त – रक्षाबंधन के कारण उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे

20 अगस्त – इस दिन श्री नारायण गुरु जयंती मनाई जाएगी जिसके कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
24 अगस्त – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
25 अगस्त – रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे

26 अगस्त – जन्माष्टमी होने की वजह से अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा के बैंक बंद रहेंगे।


Spread the love