Chanamurraa

सावन में क्यों है हरे रंग का महत्व? महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां?

  • July 31, 2024
  • 135 Views
Spread the love

नई दिल्ली : सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में शिव भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व होता है। श्रावण मास शुरू हो चुका है, इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इस दौरान हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में हरे रंग का इतना महत्व क्यों है और महिलाएं हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि सावन के महीने में हरे रंग का प्रकृति से क्या संबंध है।

सावन में हरे रंग का महत्व
सावन का महीना बारिश का महीना होता है। इस मौसम में चारों ओर हरियाली छा जाती है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। इसलिए सावन में हरे रंग को पहनकर लोग प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को हरियाली और प्रकृति बहुत प्रिय है। वे कांवड़ यात्रा में गंगा जल लेकर जाते हैं और जंगलों में भ्रमण करते हैं। इसलिए सावन में हरा रंग भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है।

महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां
शादीशुदा महिलाओं के लिए चूड़ियां सुहाग का प्रतीक होती हैं। सावन में हरी चूड़ियां पहनकर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सावन में हरी चूड़ियां पहनकर महिलाएं अपने जीवन में सौभाग्य लाने की कामना करती हैं।

ज्योतिषीय कारण
ज्योतिष शास्त्र में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, संचार और जीवन में सामंजस्य का मुख्य कारण होता है। सावन के महीने में हरा रंग पहनने से बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक स्थिरता में वृद्धि होती है।

सावन में हरे रंग के कपड़े पहनने के फायदे
इन सब के अलावा मनोवैज्ञानिक नजरीए से देखा जाए तो हरा रंग मन को शांत करता है और तनाव को कम करता है। हरा रंग आत्मविश्वास बढ़ाता है। हरा रंग रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। सावन का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। हरा रंग प्रकृति, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। महिलाएं सावन में हरी चूड़ियां पहनकर अपने सुहाग की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना करती हैं।


Spread the love