Chanamurraa

1 अगस्त से बदलने जा रहे ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर?

  • July 31, 2024
  • 89 Views
Spread the love

नई दिल्ली : हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। कुछ दिनों के बाद अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। अगला आने वाला अगस्त महीना भी कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है। हर महीने की शुरुआत में कई सरकारी और वित्तीय संस्थाएं अपने नियमों में बदलाव करती हैं। इन नियमों के बदले जाने का सीधा असर आप पर होता है। ऐसे में एक नागरिक होने के नाते आपको हर महीने की शुरुआत में होने वाले इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। अगले महीने की शुरुआत से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके अलावा अगर आप 31 जुलाई तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो आपको 1 अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना लगेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। जुलाई महीने में सरकार द्वारा 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत को घटाया गया था। वहीं संभावना जताई जा रही है कि एक अगस्त को दोबारा एलपीजी गैस कीमतों को घटाया जा सकता है।

HDFC क्रेडिट कार्ड के नियम
1 अगस्त से HDFC क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर उसके क्रेडिट कार्ड धारकों पर पड़ेगा। 1 अगस्त से HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को PayTM, CRED, MobiKwik और Cheq जैसी थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए किए जाने वाले ट्रांजैक्शन पर ट्रांजैक्शन अमाउंट का एक प्रतिशत शुल्क वसूला जाएगा।

यह शुल्क 3000 रुपये तक सीमित होगा। इसके अलावा ईंधन के लिए लेनदेन पर 15 हजार रुपये प्रति लेनदेन से कम के ट्रांजैक्शन पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

गूगल मैप्स से जुड़े नियमों में बदलाव

गूगल मैप्स ने भारत में कुछ नियमों में बदलाव किया है, जो कि 1 अगस्त, 2024 से लागू हो जाएंगे। आपको बता दें कि गूगल मैप्स भारत में अपनी सेवाओं के लिए जो शुल्क लेता था उसमें 70 प्रतिशत की कमी की है। हालांकि, इसका असर गूगल मैप के आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा।


Spread the love