Chanamurraa

मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा, रोवर ने दिए ऐसे संकेत, जानकर इंसानी सभ्यता हो जाएगी हैरान

  • July 28, 2024
  • 138 Views
Spread the love

अमेरिका : सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिकों को मंगल पर जीवन की अधिक संभावना दिखती है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर एक बड़ी खोज की है। इस खोज में मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के सबूत मिले हैं। यह खोज बेहद अहम है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना हो सकती है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का भी मानना है कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन हो सकता है। एक बार बिल नेल्सन से सवाल किया गया कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है? उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा हां।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के रोवर ने हाल ही में एक दिलचस्प चट्टान के नमूनों को खोजा है। इसका नाम ‘चेयावा फॉल्स’ है। इसके अंदर कार्बनिक अणु और संरचनाएं हैं, जो माइक्रोबियल जीवन की ओर से बनाई गई हो सकती हैं। एक प्राचीन नदी घाटी में यह चट्टान पाई गई थी। इससे पता चलता है कि यह ग्रह कभी जीवन को समर्थन करने वाला रहा होगा।

नासा की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि चट्टान केमिकल सिग्नेचर और संरचनाओं को प्रदर्शित करती है। इससे संभवतः अरबों साल पहले जीवन की तरफ से बनाया गया हो सकता है। तब जिस इलाके में सैंपल लिए गए वहां पर पानी था।

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब की पर्सिवरेंस डिप्टी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक केटी स्टैक मॉर्गन का कहना है कि हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह जीवन का संकेत है। लेकिन यह अब तक वैज्ञानिकों को मिला सबसे आकर्षक नमूना है। रोवर की तरफ से रॉक कोर का नमूना 21 जुलाई को इकट्ठा किया गया था।

मंगल ग्रह पर अहम खोज

एक प्राचीन नदी घाटी के किनारे पर यह चट्टान मिली थी, जिसकी माप 3.2 फीट गुना 2 फीट है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम ग्रांड कैन्यन झरने के नाम पर रखा था। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिशन के परियोजना वैज्ञानिक केन फार्ले ने बताया कि चेयावा फॉल्स पर्सीवरेंस रोवर की तरफ से अब तक जांच की गई सबसे रहस्यमय, जटिल और संभावित महत्वपूर्ण चट्टान थी।

उनका कहना है कि चट्टान में कार्बनिक पदार्थ मिला है। इसका स्पष्ट सबूत है कि जीवन के लिए आवश्यक पानी चट्टान से होकर गया था। अब वैज्ञानिक मंगल की जीवन के प्रमाण की पुष्टि करने के लिए और विष्लेषण करेंगे।


Spread the love