नई दिल्ली : लड़कियों को लंबे- घने और काले बाल काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। खासतौर पर अगर बात करें आज के ट्रेंड की तो आज के समय लंबे और स्ट्रेट बालों का काफी ट्रेंड है। लड़कियां इसके लिए हजारों-हजारों रुपये खर्च करके अपने बालों को परमानेंट स्ट्रेट कराती हैं। इसके साथ-साथ वो कहीं जाने से पहले भी अपने बालों को हीटिंग टूल्स की मदद से घर पर ही स्ट्रेट करती हैं।
हीटिंग टूल्स बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिसके चलते इनका ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए मना किया जाता है। वहीं अगर आप परमानेंट अपने बालों को स्ट्रेट कराना चाहती हैं तो इसके लिए आपको काफी रुपये की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में यहां आपको घर पर ही परमानेंट बाल स्ट्रेट करने के लिए तरीके बताए जा रहे हैं, ताकि आप बिना किसी केमिकल के आप भी अपने बालों को स्ट्रेट करा लें। इन नुस्खों के इस्तेमाल से आपके बालों को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा।
पहला तरीका
अगर बाल स्ट्रेट करने के पहले घरेलू तरीके की बात करें तो ये हॉट ऑयल ट्रीटमेंट है। इससे बाल एकदम से स्ट्रेट नहीं होते। अगर आप धीरे-धीरे हर रोज ये ट्रीटमेंट लेंगे तो इससे आपके बाल अपने आप हमेशा के लिए स्ट्रेट हो जाएंगे। इस ट्रीटमेंट के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या फिर बादाम का तेल में से किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
हॉट ऑयल ट्रीटमेंट लेने के लिए आपको हर रोज अपने बालों में गुनगुने तेल से मालिश करनी है। इससे बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं, बल्कि ये बालों को स्ट्रेट भी करता है। इस ट्रीटमेंट के लिए सबसे पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। अब इस तेल से करीब 15 से 20 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। मसाज करने के बाद अपने बालों को फुल लेंथ में कंघी करें। कंघी करने के बाद हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। अब बालों को कुछ देर बाल शैंपू से धो लें। लगातार इस ट्रीटमेंट को लेने से भी आपके बाल स्ट्रेट होंगे।
दूसरा तरीका
बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने के लिए आपको कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये बालों को स्ट्रेट करने के साथ-साथ चमकदार और मुलायम भी बनाता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले एक एक कटोरी में कोकोनट मिल्क और नींबू के रस की कुछ बूदें मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। कुछ देर के बाद आप देखेंगे कि इसके ऊपर क्रीम की एक लेयर बन गई होगी। इसी क्रीम से आपको अपने बालों की मसाज करनी है। बालों की मसाज करने के बाद हल्के पानी में तौलिया डूबोकर इसे बालों में बांध लें अब 20 मिनट के बाद बालों को धो लें। ये क्रीम भी धीरे-धीरे आपके बालों को स्ट्रेट बनाने का काम करेगी।
तीसरा तरीका
अगर आपको अंडे के इस्तेमाल से दिक्कत नहीं है तो आप बालों में अंडा और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को मॉइश्चर मिल जाता है। अंडा बालों को स्ट्रेट करने का काम करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इसके इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में अपने बालों के हिसाब से अंडा फोड़ कर इसका सफेद भाग निकाल लें। अंडे का सफेद भाग निकालने के बाद इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लीजिए। इसके बाद किसी मोटे दांत वाली कंघी से बालों को सीधा कर लीजिए। इस पैक को लगाने के बाद भी गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों में बांध लें। आधे घंटे के बाद बालों को पानी से धो लें और हल्के गीले बालों में ही कंघी कर लें। कई बार इस पैक के इस्तेमाल से भी आपके बाल परमानेंट स्ट्रेट हो जाएंगे।




