Chanamurraa

बारिश के सीजन में बाइक का ब्रेक लगाने पर आती है आवाज, तो करें ये काम वरना हो सकती है दुर्घटना

  • July 27, 2024
  • 79 Views
Spread the love

नई दिल्ली : रोजाना कहीं पर आवाजाही के लिए हम में से अधिकतर लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। कहीं पर आने जाने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। लंबा ट्रैफिक जाम लगा हो या पतली गलियां बाइक के जरिए आप आसानी से कहीं पर आ जा सकते हैं। इस कारण बाइक से सफर करने पर समय की भी काफी बचत होती है।

अक्सर देखने को मिलता है कि बरसात के सीजन में बाइक में ब्रेक लगाने पर एक खास तरह की आवाज आती है। यह आवाज काफी अजीब और परेशान करने वाली होती है। अगर आपके बाइक से भी इस तरह की आवाज आ रही है तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बाइक के ब्रेक से इस तरह की आवाज आने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बाइक के ब्रेक में से इस तरह की आवाज आने पर तुरंत कराना चाहिए।

यह आवाज बाइक के ब्रेक सिस्टम से आती है। वे बाइकें जिसमें ड्रम ब्रेकिंग सिस्टम लगा होता है उसी में से यह आवाज आती है। वहीं जिन बाइकों में डिस्क ब्रेक का ब्रेकिंग सिस्टम लगा होता है उसमें से यह आवाज नहीं आती है।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में जब धूल या पानी चला जाता है तो उस समय ब्रेक लगाने पर अजीब से आवाज आती है। बरसात के सीजन में जगह जगह पर जलभराव हो जाता है। इस कारण बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में धूल और पानी चला जाता है और वह ब्रेक लगाने पर अजीब सी आवाज करता है।

इसके अलावा बाइक का ब्रेक शू जब घिस जाता है उस दौरान भी बाइक में ब्रेक लगाने पर यह आवाज आती है। अगर आप इसको सही समय पर ठीक नहीं कराते हैं तो आपकी बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना काफी अधिक रहती है।

आप मैकेनिक के पास जाकर ब्रेक की सफाई करवा सकते हैं। इससे बाइक का ब्रेक सिस्टम पहले से अच्छा हो जाता है। वहीं अगर आपकी बाइक का ब्रेक शू पूरी तरह घिस चुका है। इस स्थिति में आपको इसे बदलवा लेना चाहिए। इससे यह आवाज आनी बंद हो जाएगी।


Spread the love