Chanamurraa

आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता सस्पेंड , सामने आई ये बड़ी वजह…

  • July 24, 2024
  • 85 Views
Spread the love

बालोद . जिले के ग्राम भेड़ी में आंगनबाड़ी गए मासूम नैतिक के नाले में बह जाने और 20 घंटे बाद शव बरामद होने जाने के मामले में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है.

लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर 3 दिन के भीतर प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे.

बता दें कि 3 वर्षीय नैतिक सिन्हा पिता वासुदेव सिन्हा आंगनबाड़ी गया था. इस दौरान वह नाले में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा टीआई लक्ष्मी जयसवाल और पुलिस की टीम मासूम बालक को ढूंढने में लगी थी. 20 घंटे बाद 3 साल के मासूम बच्चे का शव गांव से 3 किलोमीटर दूर खेत में मिला. इस घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर हुरा बुरा हाल है.


Spread the love