Chanamurraa

जैस्मीन भसीन की कॉर्निया हुई क्षतिग्रस्त, कुछ भी नहीं देख पा रहीं अभिनेत्री

  • July 21, 2024
  • 102 Views
Spread the love

नई दिल्ली : टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन हादसे की शिकार हो गई हैं। कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से अभिनेत्री की कार्निया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से वह कुछ देखने में असमर्थ हैं।

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री की आंखों में चोट लग गई है, जिसकी वह कुछ भी नहीं देख पा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए पहने गए कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से अभिनेत्री की कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और उनकी दोनों आंखों पर पट्टी बांध दी है।

दिल्ली के कार्यक्रम में हुई थीं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शमिल होने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर गई थीं। इसके बाद से ही उनके आंखों में तकलीफ शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय उनका दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह कुछ भी नहीं देख पा रही थीं।

कॉर्निया हुई क्षतिग्रस्त
जांच के बाद नेत्र विशेषज्ञ ने जिन्होंने उन्हें बताया कि उनकी कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने अभिनेत्री का इलाज किया और उनके आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद जैस्मिन अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए मुंबई चली गईं। जानकारी के मुताबिक अगले चार पांच दिनों में अभिनेत्री के ठीक हो जाने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा।

इस पंजाबी फिल्म में आएंगी नजर
जैस्मीन को ‘टशन-ए-इश्क’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टीवी शो में शानदार अदाकारी दिखाने के लिए जाना जाता है। वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता ग्रिप्पी ग्रेवाल भी हैं। यह इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन भी गिप्पी ने ही किया है।


Spread the love