Chanamurraa

इस सरल तरीके से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त करवा सकते हैं इलाज

  • July 19, 2024
  • 48 Views
Spread the love

नई दिल्ली : आप चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या फिर शहरी इलाके में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार देशवासियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें आवास, पेंशन, बीमा, मुफ्त राशन के अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। यही नहीं एक योजना के अंतर्गत तो पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी ये लाभ मिल सके तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं। इसके बाद पात्र लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…

दरअसल, जब आप आयुष्मान योजना से जुड़ते हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद आप इसी कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है और आप हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

आवेदन से पहले आपका ये जानना जरूरी है कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो इसमें वे लोग शामिल हैं…
जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।

पात्र हैं तो ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं वे लोग इसे बनवाकर लाभ ले सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी को बताना होता है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है।

स्टेप 2
इसके बाद आपकी पात्रता चेक की जाती है
फिर आपके संबंधित दस्तावेजों को चेक किया जाता है यानी इन्हें वेरिफाई किया जाता है
आखिरी में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका फॉर्म भरकर आवेदन कर दिया जाता है और फिर आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके आपको दे दिया जाता है।


Spread the love