Chanamurraa

रेल हादसा: डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरातफरी

  • July 18, 2024
  • 47 Views
Spread the love

गोंडा: यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गईं. घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.


क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है. हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई है. रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है. मेडिकल टीम को भी बुलाया गया है और डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं.


Spread the love