Chanamurraa

मालामाल बनने के लिए इन दो जगहों पर कर सकते हैं निवेश, मिल सकता है बेहतर रिटर्न

  • July 17, 2024
  • 42 Views
Spread the love

नई दिल्ली : आप भले ही अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं, लेकिन इसके साथ ही जरूरी हो जाता है कि आप अपने आने वाले कल के लिए भी बचत कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है ताकि आपको भविष्य में किसी तरह की कोई आर्थिक दिक्कत न हो। इसके लिए कोई अपने बैंक खाते में पैसे जमा करता है, कोई एफडी करवाता है तो कोई किसी अन्य तरह की योजनाओं में निवेश करता है। ऐसे में अगर आप भी निवेश नहीं करते हैं तो आप यहां कुछ बेहतर विकल्प के बारे में जान सकते हैं। जहां पर निवेश करके आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं निवेश के लिए बेहतर जगह कौन सी हो सकती हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…

इन दो जगहों पर कर सकते हैं निवेश:-

सोने में निवेश मतलब बेहतर रिटर्न
अगर आप सोने में निवेश करते हैं तो आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। आप देखेंगे तो महीने दर महीने सोने के दाम में बढ़ोतरी होती है। इसलिए आप अगर आज सोना खरीदते हैं तो ये आपको आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकता है।

जब आप सोना खरीदते हैं तो इसका बाजार में होने वाली मंदी और तेजी से कोई लेना देना नहीं होता है। इसके अलावा शेयर मार्केट में होने वाली गिरावट के समय भी आपका सोना अच्छा रिटर्न दे सकता है क्योंकि जब-जब शेयर गिरते हैं, तब-तब सोने के दाम बढ़ते हुए देखे जाते हैं।

गोल्ड-ईटीएफ और फंड बेहतर रिटर्न का विकल्प
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो हमेशा दो तरह से निवेश किया जा सकता है। पहला आप गोल्ड फंड का विकल्प चुन सकते हैं और दूसरा गोल्ड ईटीएफ का। ऐसा करके आप अपने सोने को सुरक्षित कर सकते हैं और ज्वेलरी बनवाने में सोने में कटौती नहीं होती है।

यहां ये जरूर जान लें कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने का मतलब होता है बिल्कुल सोने खरीदने जैसा। वहीं, अगर आप गोल्ड फंड में निवेश करते हैं तो इसका मतलब होता है कि माइनिंग कंपनियों में सीधा निवेश करना जिससे अगर बाजार में उतार-चढ़ाव होता है तो भी आपका सोना सुरक्षित रहता है।


Spread the love