Chanamurraa

CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के घर CBI की रेड, परीक्षा नियंत्रक के निवास पर भी छानबीन जारी…

  • July 15, 2024
  • 147 Views
Spread the love

रायपुर। CGPSC परीक्षा घोटाला मामले में CBI के अधिकारी टामन सोनवानी-जीवन किशोर ध्रुव के घर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक के सरकारी निवास पर भी छानबीन जारी है। 6 से ज्यादा अफसर इस मामले में जांच कर रहे हैं। सूचना लीक ना हो, इसके लिए अधिकारी CG पासिंग गाड़ी में पहुंचे हैं।

2020 से 2022 तक की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद बीजेपी सरकार ने इसकी जांच का जिम्मा CBI को दिया है। बीते एक महीने से केस में गोपनीय जांच कर रहे अफसरों ने सोमवार 15 जुलाई को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और तत्कालीन सचिव जेके ध्रुव के घर में दबिश दी और दस्तावेजों की तलाशी ले रही है।

सीबीआई की एक टीम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यालय भी पहुंची और वहां भी जांच कर रही है। सीबीआई के अधिकारियों ने पहली बार केस लेने और मामले में जांच करने की अधिकारिक पुष्टि की है।


Spread the love