Chanamurraa

पद्मश्री से सम्मानित जागेश्वर यादव का टीआई बिलासपुर में सम्मान…

  • July 13, 2024
  • 77 Views
Spread the love

बिलासपुर। बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध पदमश्री जागेश्वर यादव का कार्यालय उपसंचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय इकाई, बिलासपुर में आगमन हुआ। संस्थान द्वारा इस अवसर पर उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख डॉ. रूपेन्द्र कवि (उपसंचालक), सूरजदास मानिकपुरी (सहायक संचालक), चन्द्रभुषण मिश्रा (विधी सहायक), रूपेश्वर सिंह (अनुसंधान सहायक), शेख हासिम शरीफ (सहा. ग्रेड-02), एस. तिर्की (सहा.ग्रेड-02) उपस्थित रहे। ध्यातव्य है कि राज्य में बिरहोर आदिवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति रंक्षण, सामाजिक जागरूपता, जीवन की गुणवत्ता में सुधार जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। बिरहोर आदिवासी और संस्थान के बीच विभिन्न सर्वेक्षण वस्तुस्थिति का आकलन के लिए समन्वय का कार्य किया। उनके इन उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए इन्हे पदमश्री अलंकरण से अंलकृत किया गया।


Spread the love