Chanamurraa

अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे सीएम साय,मंत्रियों के साथ लेंगे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद…

  • July 12, 2024
  • 44 Views
Spread the love

रायपुर।अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर पहुंचकर कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आशीर्वाद लेंगे । कल 13 जुलाई को ही मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के साथ रवाना होंगे ।

जानकारी के अनुसार, सीएम साय शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ चार्टड विमान से अयोध्या जाएंगे। यहां प्रदेश के सभी मंत्री प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे। भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार ने श्रीराम लला योजना चला रही है जिसके तहत प्रदेश के रहवासियों को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी का दर्शन कराया जाता है ।


Spread the love