Chanamurraa

सूने घर में डबल मर्डर, मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या,जांच में जुटी पुलिस…

  • July 11, 2024
  • 58 Views
Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के बीचों बीच एक सूने घर में डबल मर्डर हुआ है. जिसमें मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वहीं परिवार के एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नगर के अनुपमा चौक के पास एक बड़ी वारदात हो गई है ,जिसमें अज्ञात लोगों ने एक घर में घुस कर महिला गायत्री गुप्ता और उनके पुत्र नीलेश गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी।वहीं उनका दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल है, मृतकों के हाथ पाव रस्सी से बंधे हुए थे।पुलिस ने मौके से घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल भिजवाया ।

घटना की जानकारी होते ही ,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं ।नगर के बीचों बीच इस जघन्य वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है ,कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है ।


Spread the love