Chanamurraa

कर्मचारी ने पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

  • July 5, 2024
  • 147 Views
Spread the love

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर एक युवक ने ख़ुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नया रायपुर स्थित पर्यावास भवन में आज सुबह करीब 10 बजे एक कर्मचारी ने चौथे मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक के बारे में जानकारी मिल रही है, कि वो उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। कर्मचारी सर के बल पर गिरा, जिसकी वजह से सर पर लगे गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हो गयी।

35 साल के नरेश साहू के बारे में जानकारी मिली थी, कि वो ड्यूटी के लिए ही आफिस आया था, लेकिन यहां उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। राखी थाना की पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों और साथी कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।


Spread the love