Chanamurraa

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पत्नी-बेटी की मौत, पति घायल…

  • July 4, 2024
  • 93 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार पत्नी और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे पति घायल हो गए हैं। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू मोटरसाइकल से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था। गांव के भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए। ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए आरंग -कुरूद मार्ग में चक्काजाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला भी तुरंत चपरीद पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए घटना स्थल से आरंग के मर्चुरी लाया गया। इधर आरंग पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।


Spread the love