नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर कोहकमेट थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके पर DRG, STF, BSF समेत ITBP के जवानों और नक्सलियों के अभी भी मुठभेड़ हुई।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जमकर गोलीबारी हुई।
बताया जा रहा है कि जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर के बाद जवानों की टीम मौके पर पहुंची। जहां जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोली चलाना शुरु कर दिया, जिस पर जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने गोली चलाई है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।




