दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया.
UPSC: आपको बता दें कि 16 जून को यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. परीक्षा देश के 79 शहरों में आयोजित हुई थी. जिसके बाद अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम संघ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर देख सकते है.
कैसे देखें रिजल्ट?
-संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
-होमपेज पर Result – CIVIL SERVICES (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2024 लिंक पर क्लिक करें.
-आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-अपने रोल नंबर से परिणाम चेक करें.




