Chanamurraa

भारतीय सेना और नौसेना को मिले नए प्रमुख, दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान..

  • June 30, 2024
  • 135 Views
Spread the love

नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज भारतीय सेना के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया। वे भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष हैं। वे पहले भारतीय सेना के उप प्रमुख थे और उत्तरी सेना की कमान भी संभाल चुके हैं।

निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय सेना और नौसेना के सेवा प्रमुख होंगे। दोनों स्कूल के समय के दोस्त हैं, उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी।

बता दें लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल से ही नौसेना के प्रमुख हैं।


Spread the love