Chanamurraa

महिला शिक्षिका से दिनदहाड़े हुई लूट, हाथ से पर्स छीनकर भागे लुटेरे…

  • June 29, 2024
  • 106 Views
Spread the love

कोंडागांव। शहर में आज दिनदहाड़े एक महिला शिक्षिका लूट की शिकार हो गई। कोंडागांव में NH 30 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने महिला शिक्षिका से पर्स छीनकर दो व्यक्ति फरार हो गए। आपको बता दे की जिस जगह लूट को अंजाम दिया गया है वहां काफी भीड़ भाड़ रहता है।

पीड़ित शिक्षिका रेखा ठाकुर ने बताया कि टूटे हुए चैन को बनाने घर से पैदल दुकान के लिए निकली थी, उसी दौरान जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची, पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और मेरे हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग गए। पर्स मे लगभग 10 से 12 हजार रुपए के बीच नगदी रकम, 6 तोले के आसपास सोने के जेवरात और जरूरी कागजात थे। जैसे ही घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कोतवाली पुलिस लुटेरों की तलाश में शहर में लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुट गई है।


Spread the love