Chanamurraa

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ CHO का अपहरण, किडनैपर्स ने भाई को दी धमकी…

  • June 28, 2024
  • 121 Views
Spread the love

सक्ती। जिले में महिला अधिकारी के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख रूपए की डिमांड की है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सक्ती से महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) का अपहरण हुआ है. उनका ये अपहरण नगर पालिका परिषद के पास चौपाटी के पास-पास से होना बताया जा रहा है. महिला CHO का नाम अनुपमा जलतारे बताया जा रहा है।

उनका ये अपहरण कल शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ. लेकिन इसकी जानकारी आज मिली, जब वे इतने घंटे बाद भी नहीं मिली. इस घटना के बाद CHO संघ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और उन्हें जल्द तलाश करने की मांग की. बता दें कि उक्त महिला अफसर सक्ती के सर्याइपाली उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि अपहरण की एक शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है


Spread the love