Chanamurraa

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शाला प्रवेश उत्सव में हुई शामिल…

  • June 26, 2024
  • 84 Views
Spread the love

रायपुर।सूरजपुर जिले के सभी 2085 शासकीय स्कूल खुल गए। जिनमें विभिन्न चरणों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां सुनिश्चित करते हुए विभिन्न चरणों में शाला प्रवेश उत्सव मनाना सुनिश्चित किया है। शाला प्रवेश उत्सव के अंतर्गत आज शासकीय प्राथमिक शाला माझापरा, शासकीय प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला सुंदरपुर इत्यादि में पूरे हर्षाेल्लास के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

शाला प्रवेश उत्सव के तहत 27 जून को सूरजपुर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा है। जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।


Spread the love