Chanamurraa

आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत, खेत में पड़ा मिला दोनों का शव…

  • June 24, 2024
  • 112 Views
Spread the love

बलौदाबाजार  :आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार को ग्राम गातापार का रहने वाला 34 साल का भोला निषाद और उसके सहयोगी खेतो में काम करने गए हुए थे। तभी मौसम खराब होने की वजह से आकाशीय बिजली गिरन गई और दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई है।

खेत में मिला पड़ा दोनों का शव

इस घटना के बारे में परिजनों को सोमवार की सुबह पता चला है। जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेतों की ओर गए जहां खेत में दोनों का शव मृत पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना थाना पलारी पुलिस को दी। जांच में दोनों किसानों की मौत बिजली गिरने से होने के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोरस्टमार्टम के लिए भेजा है|


Spread the love