Chanamurraa

टी20 विश्व कप : इंग्लैंड के बाद नया रिकॉर्ड बनाने वाला दूसरा देश बना भारत…

  • June 21, 2024
  • 88 Views
Spread the love

नई दिल्ली।टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का जीत का सिलसिला बरकरार है। टीम इंडिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। टीम इंडिया की यह इस संस्करण में चौथी जीत रही। गुरुवार को भारत के 181 रन के जवाब में अफगानिस्तान की पारी 134 रन पर सिमट गई थी। राशिद खान की टीम के खिलाफ इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। इतना ही नहीं रोहित शर्मा की टीम 2022 में बनाए गए एक रिकॉर्ड को भी तोड़ने की दहलीज पर है।


अफगानिस्तान के सभी विकेट कैच आउट के रूप में गिरे। यह टी20 विश्व कप में सिर्फ दूसरी बार है जब किसी टीम के 10 विकेट कैच आउट के रूप में गिरे हों। पहली बार भी अफगानिस्तान के खिलाफ ही ऐसा हुआ था। 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने पर्थ में अफगानिस्तान के सभी 10 खिलाड़ियों को कैच आउट कर पवेलियन भेजा था। अब भारत इंग्लैंड के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम है। ब्रिजटाउन में भारतीय गेंदबाजों का अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था।


Spread the love