Chanamurraa

राज्यपाल ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

  • June 21, 2024
  • 117 Views
Spread the love

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे देश की प्राचीन विद्या है और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक जीवन दर्शन है। योग से कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है साथ ही उनका मन भी एकाग्रचित रहता है। स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करना चाहिए और अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।


Spread the love