Chanamurraa

CG CRIME : बाइक सवार तीन से लूटपाट, एक शख्स की मौत; सभी आरोपी फरार

  • June 18, 2024
  • 147 Views
Spread the love

बलौदाबाजार : जिले के भाटापारा में एक वारदात सामने आई है। बाइक सवार लोगों से लूटपाट हुई है। भाटापारा-शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे।

रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। लगभग आठ हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं ग्राम मारो चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है।


Spread the love