Chanamurraa

डिप्टी सीएम साव ने स्थानीय निकायों में वार्ड परिसीमन के दिये निर्देश…

  • June 17, 2024
  • 169 Views
Spread the love

रायपुर । लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रत्यक्ष प्रणाली के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव पर विचार किया जा रहा है। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, शासन स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारियां जारी है। सभी निकायों में वार्डों के परिसीमन के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस 18 जून को विरोध प्रदर्शन करने वाली है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह स्पष्ट है कि, बलौदाबाजार में कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। कांग्रेस की यही मंशा है कि, प्रदेश का वातावरण बिगाड़ा जाए। ऐसी घटना पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


Spread the love