Chanamurraa

एसईसीएल कर्मचारी की फंदे पर मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

  • June 17, 2024
  • 92 Views
Spread the love

कोरबा।कोरबा जिले के बांकीमोगरा क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है। जहां कुदरीपारा निवासी नागराज बिंझवार पिता स्वर्गीय बुधवार सिंह लगभग उम्र (30 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि पिता के गुजर जाने पर उनके बदले नागराज बिंझवार को नौकरी मिली थी । लगभग तीन माह पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। आगे बताया कि नागराज रविवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कमरे में गए तो देखा नागराज फांसी के फंदे पर झूल रहा था।


बताया जा रहा है कि युवक रजगामार एसईसीएल में कार्यरत था। वह अपने घर में अपने बहन और अपनी मां के साथ रहता था।  परिजनों ने बताया कि युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है।


Spread the love