Chanamurraa

नारायणपुर में मुठभेड़ , 8 नक्सली ढेर, 1 जवान जख्मी…

  • June 15, 2024
  • 140 Views
Spread the love

नारायणपुर। नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है. मुठभेड़ में एक जवान के भी घायल होने की खबर है. इलाके में दो दिन से कोंडागांव नारायणपुर ,दंतेवाड़ा, कांकेर आईटीबीपी, डीआरजी, जिला बल के जवानों का नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था.

जानकारी के अनुसार नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है।


Spread the love