Chanamurraa

नारायणपुर में IED ब्लास्ट, आइटीबीपी के दो जवान घायल…

  • June 14, 2024
  • 156 Views
Spread the love

नारायणपुर । जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल में ब्लास्ट की खबर आ रही है। इस ब्‍लास्‍ट में आइटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं।

असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल के घायल होने की खबर है। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। जानकारी के अनुसार कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में नक्सलियों के लगाए हुए प्रेशर आइइडी विस्फोट में आइटीबीपी 53वीं वाहिनी की दो जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे कुतुल के पास नक्सलियों ने पूर्व से लगाये आइइडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आइटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।


Spread the love