Chanamurraa

धान व्यापारी से 27 लाख की लूट, बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर वारदात को दिया अंजाम…

  • June 13, 2024
  • 50 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर से खरोरा इलाके में एक धान व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा बदमाश दिन दहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से 27 लाख लूट कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे CCTV चेक कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। व्यापारी विष्णु शर्मा किसानों और राइस मिलर्स के बीच धान की खरीदी-बिक्री करने का काम करते हैं। वह सुबह करीब 11 बजे जैसे ही अपने खरौरा स्थित दफ्तर पहुंचे। इसी दौरान दो बदमाश उनके ऑफिस में घुस आए और पिस्टल निकाल ली। बदमाशों ने व्यापारी को डराकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग निकले।

विधानसभा CSP केसरी नंदन नायक ने बताया कि, व्यापारी ने फोन कर पुलिस को लूट की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्धों के हुलिये को लेकर जानकारी ली। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


Spread the love