Chanamurraa

बिग बॉस ओटीटी 3 के नए होस्ट होंगे अनिल कपूर, इस सीजन के लिए फैंस है एक्साइटेड…

  • June 10, 2024
  • 110 Views
Spread the love

Bigg Boss OTT 3 :‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। फैंस इस सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आए दिन शो से रिलेटेड नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। शो में इस बार काफी बदलाव भी किए गए हैं। शो को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। वहीं दर्शक काफी दिनों से शो की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर का स्वैग देखने को मिल रहा है। अनिल शो को होस्ट करने के लिए पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवांगी जोशी अहाना देओल, भव्या गांधी, शीजान खान, हर्षद चोपड़ा, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होंमुखे, वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक, कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, तनुश्री दत्ता और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल किसी का भी नाम सामने नहीं आया है।


Spread the love