Chanamurraa

खड़ी ट्रेन में मिली महिला की लाश,कई टुकड़ों में था शव,नजारा देख पुलिस के उड़े होश…

  • June 9, 2024
  • 70 Views
Spread the love

इंदौर। इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के बोगी में ट्रॉली और बोरे में एक महिला का शव मिला। बताया जाता है कि इंदौर-महू-नागदा के मध्‍य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में ट्रॉली बैग और बोरे के अंदर अलग-अलग टुकड़ों में महिला के शव को रखा गया था। घटना की सूचना पर एफएसल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बता दें कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आंशका है कि महिला की हत्या दूसरी जगह की गई और ट्रेेन में लाश को ठिकाने लगाने के लिए रख दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैैमरों के जरिए पता लगा रही है कि बैग और बोरी को ट्रेन में किसने लाकर रखा है। लाश का पता उस वक्त चला। जब सफाईकर्मी यार्ड में खड़ी ट्रेन में सफाई करने पहुंचा था।

पैसेंजर ट्रेन के दूसरे कोच में सीट के नीचे बैग और बोरा रखा था। सफाईकर्मी ने बोरे में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसे शव के टुकड़े नजर आए। उसने तत्काल रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। शव के टुकड़े धारधार हथियार से किए गए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Spread the love