Chanamurraa

कुसमुंडा खदान के पास मिली महिला की अर्धजली लाश, फैली सनसनी…

  • June 9, 2024
  • 125 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा में खदान के पास अज्ञात महिला की अर्धजली लाश मिली है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। सुबह ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा में खदान के पास अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है। मृतका महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाके में मुनादी कराई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Spread the love