Chanamurraa

आज तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी…

  • June 9, 2024
  • 103 Views
Spread the love

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया है और वह रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ 18 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।  नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इनमें कई विदेशी मेहमान भी हैं।


Spread the love