कांकेर। जिले के अंतागढ़़ क्षेत्र में एक बीएसएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पुलिस के टीम पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि जवान फुलपाढ़ बीएसएफ कैंप में बतौर कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। वह सीओबी 162 वाहिनी का जवान था। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि मृतक जवान मलय कर्मकार वेस्टबंगाल के नदिया जिले के रहने वाला था। बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान नाश्ता करने के बाद टॉयलेट में जा कर के फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जवानों द्वारा खोजबीन करने पर टॉयलेट में जवान को मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि जवान ने पैसे के लेनदेन के मामले को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कल शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दी जाएगी।




