Chanamurraa

महानदी में मिला दो युवकों का शव, मॉब लिंचिंग की आशंका…

  • June 7, 2024
  • 62 Views
Spread the love

आरंग । आरंग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महानदी में दो युवकों का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि, इन लड़कों के साथ मॉब लिंचिंग हुई है। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल अवस्था में मिला है।

बताया जा रहा है कि ट्रक में मवेशी भरकर ले जाने के दौरान दर्जनभर लड़कों ने उनका पीछा किया। उन्होंने ट्रक को महानदी पुल में रूकवाया और इनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को दो लोगों का शव महानदी में मिला है। वहीं एक घायल युवक भी मिला है।

इस मामले में दूसरी खबर यह है कि ये दोनों लड़के मारपीट होने से डर गए फिर महानदी में कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि, मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज जारी है। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो जाएगा कि दोनों की मौत मारपीट से हुई है या फिर डूबने से। वहीं घायल युवक के होश में आने के बाद भी मामले का खुलासा होगा।


Spread the love