Chanamurraa

पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, हत्या या आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस…

  • June 7, 2024
  • 93 Views
Spread the love

जशपुर।  जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम महनई में एक पहाड़ी कोरवा महिला की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक़ यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी पण्ड्रापाठ अन्तर्गत का है। ग्राम महनई में एक पहाड़ी कोरवा महिला की पेड़ से लटकी हुई लाश मिली। आसपास के लोगों ने जब महिला का शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है की महिला पिछले कई महीनों से बीमार थी और बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का नाम बिफनी बाई पति रूनवा राम बताया जा रहा है। फिलहाल पणड्रापाठ पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


Spread the love