Chanamurraa

नतीजों के बाद बोले पीएम,यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है

  • June 5, 2024
  • 70 Views
Spread the love

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। मंच से उन्होंने महिलाओं सहित सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने संकेत दिए हैं कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार कड़े फैसले ले सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘जय जगन्नाथ, हम सभी जनता जनार्दन के ऋणी हैं।’ उन्होंने कहा, जनता ने भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है…यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। मतगणना के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास की जीत है। यह इस मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।


Spread the love