Chanamurraa

सरगुजा संसदीय क्षेत्र से चिंतामणि महाराज 64622 वोट से विजयी….

  • June 4, 2024
  • 84 Views
Spread the love

बलरामपुर। सरगुजा संसदीय लोक सभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज सरगुजा संसदीय क्षेत्र से लगभग 64622 वोट से विजय प्राप्त कर सरगुजा संसदीय क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर सरगुजा संभाग का सांसद बन चुके है।

सरगुजा लोक सभा चुनाव में चिंतामणि महाराज भाजपा से लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलने पर एक तरफ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण में खुशी की लहर देखने को मिली।

वहीं भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता को लोक सभा प्रत्याशी का टिकट नहीं मिलने पर इस चुनाव में भाजपा लोक सभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के प्रति चुनाव में प्रचार प्रसार करने उदासीनता देखने को मिली। जिसके चलते इस लोक सभा चुनाव में विजय का अंतर पिछले लोक सभा चुनाव की अपेक्षा कम वोट से विजय होना बताया जा रहा है ।

कांग्रेस पार्टी से 2 योजना विधायक रहते हुए लोक सभा चुनाव में भाजपा से संसदीय क्षेत्र का टिकट प्राप्त कर लोक सभा चुनाव में विजय हासिल करने में चिंतामणि महाराज सफल हुए , इसमें चिंतामणि महाराज की बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

आज के इस जीत के लिए सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सभी लोक सभा के जनता को समाचार के माध्यम से चिंतामणि महाराज भाजपा सांसद के रूप में आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए है , साथ ही चिंतामणि महाराज द्वारा मीडिया से चर्चा करते दौरान बताया गया की मुझे लोक सभा चुनाव में सरगुजा संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ जिसके चलते आज मैं सरगुजा संसदीय क्षेत्र का सांसद बन पाया हूं इसके लिए मैं सभी सरगुजा संसदीय क्षेत्र की जनता को दिल से आभार व्यक्त करते हुए सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं एवम सरगुजा संसदीय क्षेत्र के विकास में हमेशा मेरे तरफ से किसी भी प्रकार की कमी नहीं होंगी , सभी क्षेत्र में चौमुखी विकास करना मेरी प्रथम प्राथमिकता होंगी ।

सरगुजा लोक सभा संसदीय क्षेत्र से 64622 वोट से विजय प्राप्त करने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है , वही चारो तरफ पटाखा एवम मिठाईयां बाटे जाने की खबर के साथ साथ बड़ी संख्या में सरगुजा लोक सभा सांसद चिंतामणि महाराज को पुष्प माला के साथ साथ गुलदस्ता भेट करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई देते हुए भाजपा पदाधिकारी सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ का उनके निवास स्थान पर ताता लगा हुआ देखने को मिला ,जहा एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई देते हुए खुशियां जाहिर करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Spread the love