Chanamurraa

IED की चपेट में आया ग्रामीण, हालत गंभीर…

  • June 2, 2024
  • 130 Views
Spread the love

बीजापुर : जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया है. IED का धमाका इतना जोरदार था कि ग्रामीण का दांया पैर में गंभीर चोंट आई है.साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटे आई हैं.

बता दें कि, घायल व्यक्ति को CPRF के फील्ड अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है. घटना में घायल व्यक्ति की पहचान ग्राम चुटवाई निवासी माड़वी नंदा के रूप में हुई है. हादसा तर्रेम थाना क्षेत्र के तोयानाला के पास हुआ है. घटना की जानकारी SP जितेंद्र यादव ने दी.


Spread the love