जम्मू। गुरुवार को जम्मू-पूंछ नेशनल हाइवे के अखनूर के टूंगी मोड़ के पास उत्तर प्रदेश से 60 यात्रियों को लेकर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 यात्रियो की मौत हो गई तथा 40 यात्री घायल हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Jammu Bus Accident : बता दें कि बस क्रमांक यूपी 86 ईसी 4078 के चालक 60 यात्रियों को लेकर जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही थी। जैसे ही बस अखनूर के टूंगी मोड़ के पास पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया। बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया गया।
Jammu Bus Accident : इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही। अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है।




