Chanamurraa

4 जून को नरेंद्र मोदी बेरोजगार हो जाएंगे ,और देशभर के युवाओं को मिलेगा रोजगार : दीपक बैज

  • May 29, 2024
  • 103 Views
Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 4 जून को नरेंद्र मोदी बेरोजगार हो जाएंगे और देशभर के युवाओं, श्रमिक को, महिलाओं को, रोजगार मिलेगा। उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।

दीपक बैज ने कहा कि देश 10 साल से तानाशाही सोच और मनमानी करने वाली सरकार को बर्दाश्त कर रही थी, जनता को अब अवसर मिला तो तानाशाही खत्म करने के लिए मतदान किए हैं। देश में हर वर्ग मोदी सरकार की कुनीतियां से परेशान हुआ है। भाजपा संगठन के भीतर भी मोदी और शाह की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश है भाजपा के नेता भी छह चरण के चुनाव के पश्चात खुश हुए हैं कि केंद्र की तानाशाही सरकार के समापन हो रहा है देश मोदी-शाह के दमनकारी नीति से आजाद हो रहा है। साथ ही भाजपा भी मोदी शाह की दादागिरी और तानाशाही से मुक्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 4 जून को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना 1 लाख रु खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा।


Spread the love