Chanamurraa

बेटी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तो परेशान मां ने कर ली आत्महत्या…

  • May 28, 2024
  • 65 Views
Spread the love

Bhilai News: नाबालिग बेटी का नहाते वक्त VIDEO बना लिया, तो शर्म की वजह से मां ने आत्महत्या कर ली। मामला भिलाई 6 का है, जहां महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक ने बच्ची का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। निराश होकर महिला ने फांसी लगा दी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 6 निवासी महिला ने कल देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिजनों ने भिलाई नगर थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की,परिजनों ने आरोप लगाया की मृतिका की बेटी की नहाते समय आशीष यादव नाम का युवक के द्वारा अश्लील वीडियो बना लिया गया था।

अश्लील वीडियो दिखाकर पैसा वसूली की गई, जब मैं विरोध किया मुझे भी मारपीट की गई। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद भी पुलिस इसमें मौन हो गई, क्योंकि यादव समाज के लोगों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया गया था। आखिरकार पिसित की मां ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि इसका पूरा कारण वीडियो वायरल का ही। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 6 की महिला अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका के देवर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है, आरोप है की भतीजी का नहाते समय युवक वीडियो बनाने के बाद महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया है, फिलहाल मोबाइल जब्त कर लिया गया है। मोबाइल से वीडियो डिलीट किया गया है। फोरेंसिक विभाग के द्वारा वीडियो को फिर से निकाला जाएगा।


Spread the love