Chanamurraa

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट मामला:कई मजदूर अभी भी लापता…

  • May 26, 2024
  • 80 Views
Spread the love

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेरला ब्लॉक स्थित ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. विस्फोट के बाद क्रांकीट के मलबा हटाने का कार्य जारी है. जिला प्रशासन ने उन चर्चाओं को खारिज किया जिसमें मलबे से गैस के रिसाव होने की बात कही जा रही थी. बेमेतरा कलेक्टर शर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है. आज शाम तक क्लीयर होने की उम्मीद है। उन्होंने गैस रिसाव की बात से इंकार किया है.

 बता दें, पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में धमाका इतना भीषण था की पूरी इमारत जमींदोज हो गई. कई मजदूरों के लापता होने की बात कही जा रही है. आधिकारिक रूप से अब तक केवल एक मजदुर के मारे जानें की खबर है. वहीँ कई मजदूरो के लापता होने की जानकारी है. घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.


Spread the love