Chanamurraa

गंज शराब भट्टी के सुपरवाइजर को आबकारी विभाग ने किया ब्लैकलिस्ट, कोचिया से शराब दूकान के बाहर करवा रहा था ओवररेटिंग

  • May 25, 2024
  • 146 Views
Spread the love

रायपुर : रायपुर के गंज शराब भट्टी के सुपरवाइजर गोविंद , गजानंद, शेख़ जमील और बादल को आबकारी विभाग ने ब्लेकलिस्टेड किया। आरोप है कि शराब भट्ठी के बाहर जमील और गजानंद के द्वारा अवैध रूप से ओवर रेट में शराब बिकवाकर सरकार के राजस्व की चोरी कर रहे थे। शिकायत पर आबकारी विभाग ने जांच उपरांत बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ जमील और गजानंद आबकारी धराओ में जेल जा चुके है और गंज थाने में निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज है। दोनों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नेताओ और पुलिस थाने की पेट्रोलिंग वाहन के कुछ तथाकथित लोगो का संरक्षण मिल रहा था। बता दें कि गोविंद प्राईवेट ठेका कंपनी बीआईएस का ठेका मज़दूर के रूप में काम कर रहा था। सरकारी शराब भट्ठी से शराब बाहर लाकर ओवर रेट में सुपरवाइज़र गोविंद अपने दो कोचियो जमील और गजानंद समेत बादल से अवैध रूप से शराब बिकवाते थे। बादल नामक कोचिए को 2 दिन पूर्व आबकारी दस्ते ने भट्टी के बाहर शराब बेचते हुए रंगें हाथ गिरफ्तार किया था।


Spread the love