Chanamurraa

डिज्नीलैंड मेला में तीन की मौत, तीनों ने मिलकर खाया चिकन-अंडा , फिर…

  • May 25, 2024
  • 154 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं. जहाँ डिज्नी लैंड मेला में तीन व्यवसायियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों ने रात में चिकन खाया था. जिन्हें तेज पेटदर्द की शिकायत हुई. दर्द के कारण एक व्यवसायी की मौत मौके पर ही हो गई.जबकि चार लोगों को अस्पताल लाया गया. जिसमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई.

फिलहाल पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगी. वहीं मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि डिज्नीलैंड मेला में काम करने वाले तीन लोगों के मौत हुई है. ऐसा पता चला है कि उन्होंने रात को खाने में कुछ खाया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. फिलहाल जांच की जा रही है. जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है.


Spread the love